
रूड़की के भगवानपुर के डाडा पट्टी फरक पुर गांव में असामाजिक तत्वों ने कुछ दिन पूर्व संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की मूर्ति खंडित कर दी थी जिसके बाद दलित समुदाय के लोगों में भारी रोष हो गया था समय के रहते कांग्रेसी युवा नेता अभिषेक राकेश और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने बिना देरी किए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर गांव में शांति व्यवस्था कायम करते हुए गणमान्य लोगों को विश्वास दिलाया कि जो भी इस कृत्य के पीछे है उसे जेल भेजने का काम किया जाएगा साथ ही कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश ने गांव वालो के सहयोग से नई मूर्ति मंगवाकर धार्मिक विधि के अनुरूप मूर्ति को स्थापित करवाया और लोगों को यकीन दिलाया कि इस तरह के व्यक्तियों के खिलाफ वो सख्त कार्यवाही करवाने का काम करेंगे ,और इस तरह से भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी और कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश की सूझबूझ से गांव में शांति का माहौल बना रहा ।
वीडियो:
अभिषेक राकेश कांग्रेस नेता ।
ग्रामीण (गांव वासी)
ग्रामीण (गांव वासी)
ग्रामीण (गांव वासी)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post