
देहरादून में जिला प्रशासन देहरादून के सतत प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में 142.91 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जो इसी वित्तीय वर्ष में आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा।
मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को 6 बेड से बढ़ाकर दोगुनी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है। 17.03 लाख रुपये की लागत से विस्तारित इस यूनिट में अब तक 491 से अधिक नवजातों का सफल उपचार किया जा चुका है। जिला प्रशासन की निगरानी में अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग, आधुनिक कैंटीन और मरीजों की सुविधा के लिए “रक्त गरुड़” इलेक्ट्रिक वाहन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post