
देहरादून के लैंसडाउन चौक पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले के राजनीतिकरण के विरोध में किया गया।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि यह विषय राजनीति नहीं, न्याय का है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुतला दहन को कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनाक्रोश बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष देहरादून बीजेपी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post