
देहरादून में कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 02 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को घोसी गली निवासी नवीन पुंडीर के घर से लैपटॉप चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से जांच करते हुए 25 दिसंबर की शाम एमजी टावर, फर्गर स्कूल के पास से अभियुक्त प्रिंस कश्यप (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post