वीर बाल दिवस के अवसर पर देहरादून के आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और सम्मान से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर गुरु घर में माथा टेका और साहिबजादों के बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि धर्म, संस्कार, स्वाभिमान और राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई आयु बाधा नहीं होती। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने अल्प आयु में धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर पूरी दुनिया को साहस और पराक्रम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साहिबजादों के बलिदान को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान मिला है। राज्यभर में आयोजित हो रहे ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post