
देहरादून में श्री श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा 51 से अधिक निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का शुभारंभ श्री श्याम कीर्तन के साथ भव्य रूप से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित कीर्तन ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता का स्वरूप प्रदान किया। वहीं समिति ने बताया कि 27 दिसंबर को घुड़चढ़ी व मेहंदी की रस्में होगीं तथा 28 दिसंबर को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में 51 से अधिक जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह संपन्न होगा।

आयोजन के दौरान कन्यादान हेतु घरेलू सामग्री का आकर्षक प्रदर्शन भी किया जायेग। श्याम बाबा के अलौकिक श्रृंगार एवं भजन कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उपस्थित समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने समिति के इस सेवा-भावपूर्ण आयोजन की सराहना की।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post