
देहरादून में दून पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थान पर आमजन व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कानून का सबक सिखाया। घटना 25 दिसंबर की है, जब क्रिसमस ड्यूटी के दौरान किशननगर चौक पर बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे युवक ने अचानक यू-टर्न लेकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के बीच घुसने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा रोकने पर युवक ने गाली-गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हंगामा करने लगा, जिससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आरोपी यश वर्धन (27) निवासी बिंदाल, थाना कैंट को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर उसकी स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post