
देहरादून में दून बौद्ध समिति द्वारा उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आईआरडीटी ऑडिटोरियम में वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विश्व शांति के संदेश प्रमुख आकर्षण रहे।
मुख्य अतिथि मालिंग गोम्बू के स्वागत में ताशी शोपा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जबकि म्यांमार और गदेन जांग्त्से के भिक्षुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। गुरमीत सिंह और पुष्कर सिंह धामी के संदेशों में बुद्ध के करुणा और शांति के सिद्धांतों को प्रासंगिक बताया गया।
कार्यक्रम में धम्म प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और “अप्पो दीपो भव” गीत का विमोचन भी हुआ। धम्म रत्न पुरस्कार 2026 कमल सिंह नेगी को प्रदान किया गया। अंत में नगर परिक्रमा और शाकाहारी भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मालिंगा गोम्बू, चैयरमैन अरुणाचल प्रदेश खादी और गांव औधोगिक बोर्ड
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post