
सोमवार को पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैंची धाम में बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग, पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तेजी से काम चल रहा है। 600 गाड़ियों की पार्किंग यहां बन रही है। कहा जो भी श्रद्धालु यहां आए उनका आवागमन सुगम होगा। पार्किंग बनने में समय लगेगा। कहा कि मंदिर पहुँच रहे श्रद्धालुओं व वाहनो के अलावा अल्मोड़ा पिथौरागढ़, बागेश्वर जाने वाले यात्री जाम में फंसते है।
बाईपास सड़क में वन की जगह में भी सबंधित विभाग को एनओसी मिल गई है। काम शुरू हो गया है। रातिघाट के पास 74 मीटर स्पान पुल बनाने के लिए विभाग ने डीपीआर शासन को भेजी है। करीब सवा दस करोड़ के बजट से पुल बनेगा। जिसके बाद सभी को उसका लाभ मिल पायेगा।
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post