
देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय में जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल एवं डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा से भेंट कर थल सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने भारतीय सेना के शौर्य और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का सेना से विशेष और गौरवपूर्ण संबंध है।
भेंट के दौरान सैनिक कल्याण, पूर्व सैनिकों के हितों एवं आपसी समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सैन्य योजनाओं के लिए एलईडी स्थापना और विकासनगर में सामुदायिक शेड निर्माण की मांग पर मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post