
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज से प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान का आगाज कर दिया है । जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 7 अगस्त को राहुल गांधी ने जो खुलासा किया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटों की हेरा फेरी और चोरी कर रही है उसके बाद से ही वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी मुखर हुई है जो कि अब जनांदोलन बन रहा है ।
इसको लेकर अब कांग्रेस पार्टी 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चला रही है ।इस अभियान में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर कराकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग को सौंपेगी । आज उत्तराखंड में भी हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात हो गई है । 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश अध्यक्ष हस्ताक्षर एकत्रित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे जो चुनाव आयोग को दिए जाएंगे ।
सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post