
देहरादून शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अब लैंसडाउन चौक स्थित रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला रविवार साप्ताहिक बाजार आईएसबीटी (ISBT) के पास शिफ्ट कर दिया गया है। अब यह बाजार आईएसबीटी के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की खाली भूमि पर लगेगा।
रेंजर्स ग्राउंड के पास दून अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भारी जाम का सामना करना पड़ता था। साथ ही बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह ठप हो जाता था।
जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(1) के तहत जनहित में यह आदेश जारी किया है।
यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक मेट्रो परियोजना का वास्तविक कार्य उस भूमि पर शुरू नहीं हो जाता।
जिला प्रशासन के इस कड़े कदम से शहर के मुख्य चौराहों पर रविवार को होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
संविन बंसल, जिलाधकारी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post