
पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों को हटाए जाने का मामला लगातार दूर पकड़ता जा रहा है जहां एक और पूर्व पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक है वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी 15 दिनों के भीतर माल रोड पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुके हैं
वहीं पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी अब अपने चिर परिचित अंदाज में विरोधियों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कुछ नेता पटरी व्यापारियों को विरोध के लिए उकसा रहे हैं….
उन्होंने कहा कि 7 महीने के कार्यकाल में उनके द्वारा मसूरी के दिए विभिन्न कार्य किए गए हैं लेकिन पिछले 5 वर्षों से सत्ता में रहे लोगों ने पटरी व्यापारियों के चिन्हीकरण और स्थाई रोजगार के लिए क्या किया अब जबकि नगर पालिका व्यवस्थित तरीके से पटरी व्यापारियों को विस्थापित करने की योजना बना रही है तो इन लोगों की राजनीति समाप्त हो रही है जिसके कारण उनकी बौखलाहट साफ देखी जा सकती है…
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post