
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद स्थल का री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, संग्रहालय को भव्य बनाया जाएगा, कैंटीन और बस स्टॉपेज की व्यवस्था भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 का गोलीकांड उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का सबसे काला अध्याय है, जिसने हर उत्तराखंडी के हृदय पर गहरा घाव छोड़ा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के बलिदान और मातृशक्ति के योगदान से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।

सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए 10% आरक्षण, पेंशन, निःशुल्क बस यात्रा और अन्य सुविधाएं लागू की हैं। धामी ने बताया कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं, साथ ही अतिक्रमण मुक्त अभियान और ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और भ्रष्टाचार व अराजकता मुक्त, सशक्त एवं समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post