एम्स ऋषिकेश ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता हेतु एक निःशुल्क राष्ट्रीय ई-कोर्स शुरू किया है।
पाठ्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने एमडीआर, एक्सडीआर और पीडीआर जैसे रोगजनकों से बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए समन्वित और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता बताई।
यह कोर्स एसएएसपीआई के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप को मजबूत करना और स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
24 मॉड्यूल वाले इस ई-कोर्स में तर्कसंगत दवा उपयोग, संक्रमण नियंत्रण, डायग्नोस्टिक स्टूअर्डशिप और अस्पताल नीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कोर्स का संचालन विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है और यह ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध है।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post