
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों में भारी बारिश, बर्फबारी और बर्फीले तूफान की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने की भी संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय पर निपटा जा सके।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post