सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में हुआ। 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर की 24 टीमें भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट की नींव बाबा हरदेव सिंह द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रखी गई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, संयम और सेवा भावना का विकास करना है।

आयोजन संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। मंडल की प्रधान राजकुमारी जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवास, चिकित्सा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह आयोजन खेल के साथ-साथ आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
Reported By: Pawan Khashyap














Discussion about this post