नगर निगम क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने के लिए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा इस बार ‘स्व-गणना’ की विशेष सुविधा ऐप के माध्यम से दी जा रही है। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सरल डिजिटल प्रक्रिया को अपनाएं और साझा किए गए लिंक के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज करें।
उन्होंने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, लेकिन स्व-गणना से पूरे तंत्र को गति मिलेगी और जनता के लिए भी यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी। किसी भी संशय की स्थिति के लिए नोडल और चार्ज ऑफिसर्स तैनात किए गए हैं, साथ ही प्रगणक फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान भी समस्याओं का समाधान करेंगे।
नमामि बंसल,नगर आयुक्त
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post