Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Crime Patrol by Crime Patrol
September 14, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक, पर्यटन
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Chardham
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बेहतर यात्रा प्रबंधन और व्यवस्थाओं का असर चारधाम यात्रा में साफ दिखाई दे रहा है। इस यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

यात्राकाल के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक चारधाम में कुल 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 45 लाख 09 हजार 324 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के लिए अभी करीब दो महीने का समय शेष है, ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु

गंगोत्री धाम ने इस यात्रा सीजन में नया इतिहास रच दिया है। यहां अब तक 7 लाख 84 हजार 321 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2022, 2023 और 2025 में ही श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख के पार पहुंची थी। वर्ष 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, वर्ष 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और वर्ष 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे थे।

वहीं, यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस वर्ष अब तक 7 लाख 03 हजार 302 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में यमुनोत्री में सर्वाधिक 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु पहुंचे थे।

बदरीनाथ में भी रिकॉर्ड की ओर यात्रा

भगवान बदरीविशाल की नगरी बद्रीनाथ में भी यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुई बद्रीनाथ यात्रा ने 12 सितंबर तक 143 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में 17 लाख 28 हजार 578 श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 13 लाख 82 हजार 845 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक 3 लाख 45 हजार 733 अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
Kumbh

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

September 14, 2026
awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026

हेमकुंट साहिब में भी बढ़ा उत्साह

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष यहां श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 135 तक पहुंच चुकी है। बीते कई वर्षों की तुलना में यह आंकड़ा भी काफी अधिक है।

सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशन में चारधाम यात्रा को सतर्कता और लगातार निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों और धामों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सरकार का प्रयास है कि यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच सुरक्षा, सुविधा और सुगमता का बेहतर समन्वय बना रहे और चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

Reported By: Praveen 

Previous Post

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Railway

अर्ध कुंभ को लेकर रेल प्रशासन सतर्क, डीआरएम ने किया स्टेशनों का निरीक्षण

8 months ago
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का ‘अलर्ट’, आपदा प्रबंधन विभाग ने मार्च तक का बनाया ‘मास्टर प्लान’

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का ‘अलर्ट’, आपदा प्रबंधन विभाग ने मार्च तक का बनाया ‘मास्टर प्लान’

8 months ago
Parmarth Niketan

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धांजलि, रामायण के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

11 months ago
Safer Internet Day

एन.आई.सी. द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” का आयोजन

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
  • वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट
  • हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Chardham

चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

September 14, 2026
alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol