Friday, September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 7 से 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Crime Patrol by Crime Patrol
August 4, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Weather
2
VIEWS

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7, 8 और 9 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेशभर में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि 7 से 9 अगस्त के बीच कई जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। देहरादून जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, जबकि देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए अगले 24 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

लैंडस्लाइड के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क

लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विशेष रूप से जौनसार-बावर की लाइफलाइन कालसी–चकराता मोटर मार्ग के डेंजर जोन जजरेड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में 17 अति संवेदनशील लैंडस्लाइड जोन चिन्हित किए गए हैं, जहां 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बारिश के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरे जनपद में 66 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि सड़कों को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
Accident

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Surendra Koli

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 18, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-04-at-11.50.50.mp4

डाॅ. चंदर सिंह तोमर, निदेशक, उत्तराखंड, मौसम विज्ञान केंद्र

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

लाखामंडल के आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और सीटें बढ़ाने की मांग, जनजाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

Next Post

डोईवाला में घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Next Post
Doiwala

डोईवाला में घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Complain

लोहे की रॉड और पंच से हमला, 19 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Tanuja Jyala

ऐपन कला के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान, तनुजा ज्याला का ‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर कदम

2 weeks ago
Haridwar

हरिद्वार: अतिक्रमण पर सख्ती, डीएम-एसएसपी ने दिया हटाने का आदेश

1 year ago
Exhibition

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नाबार्ड की पहल, मुंबई में सजी देशभर की पारंपरिक बुनाई की प्रदर्शनी

1 month ago
devotees

ऋषिकेश से सात श्रद्धालु पैदल चारधाम यात्रा पर रवाना, स्वच्छता और आस्था का देंगे संदेश

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला
  • अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।
  • टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol