
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से वन्यजीव सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली घण्टाघर, परेड ग्राउंड और सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची और लोगों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व” रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन और वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र के अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण जीवन और पर्यावरण की स्थिरता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से इस अभियान में भाग लेने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 से 8 अक्टूबर तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। वहीं 3 अक्टूबर को मालसी जू में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम भी होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post