
गूँज संस्था द्वारा राजेश्वर नगर फेज 1 सहस्त्रधारा रोड पर 21 फुट रावण के पुतले का दहन किया गया ।
अधिक जानकारी देते हुए आनंद ने बताया की गूँज संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम गौतम बुद्ध पार्क में किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार विजयदशमी है और विजयदशमी के दिन को हम बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस वक्त भी भ्रष्टाचार रूपी रावण समाज में अपनी जड़ी फैलाकर समाज को खोखला कर रहा है इसलिए भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन भी आवश्यक है उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह भ्रष्टाचार रूपी रावण को समाप्त करेगा इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो लोग वहां उपस्थित थे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post