
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश छात्र-छात्राओं को कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर के शैक्षिक रूप से दर्शन करवाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने बताया छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के साथ अपने देवी देवताओं व भारतीय संस्कृति का बोध कराना रहा।
विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ दीपक तायल ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान से अतिरिक्त जमीनी स्तर पर भौगोलिक स्थिति से भी अवगत करवाते हैं। शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पूर्व बच्चों की बसों को ऋषिकेश से विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ दीपक तायल, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, देवव्रत अग्रवाल, समाजसेवी दिनेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post