
ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास 33 केवी की लाइन के पोल पर एक अजगर चढ़ गया। तारों में उलझने से करंट लग कर अजगर की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शटडाउन कराने के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और उसे दफना दिया। यह दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
बता दे कि रविवार की शाम हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास 33 केवी की लाइन के तारों पर लोगों ने अजगर लटका हुआ देखा। अजगर के जिंदा होने की संभावना के चलते जागरूक नागरिकों ने वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वनकर्मी कमल राजपूत ने मौके पर पहुंचकर देखा कि अजगर मरा हुआ है। रेंजर जीएस धामन्दा ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है। संभवत गंगा से निकलकर अजगर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। तारों में उलझने से अजगर की मौत हो गई। वन विभाग ने अजगर को रेस्क्यू कर दफना दिया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post