यातायात पुलिस रुड़की ने कोहरे और रात के समय सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को सतर्क किया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने अपील की है कि जिन वाहनों पर अभी तक रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे हैं, वे नज़दीकी दुकान या पुलिस सहायता से तुरंत लगवाएँ, क्योंकि एक छोटा सा रिफ्लेक्टर टेप बड़ी जिम्मेदारी निभाता है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न स्थानों पर कोहरे और ठंड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए रात के समय सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर पहले भी रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया था और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही कंपनियों में चलने वाले वाहनों के संचालकों से भी अपील की जाएगी कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएँ, ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
प्रमेंद्र सिंह डोभाल (एसएसपी हरिद्वार)
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post