Tuesday, November 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान की समीक्षा, 63 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Crime Patrol by Crime Patrol
August 3, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
4
VIEWS

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा को लेकर सोमवार को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने उत्तरकाशी जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सभागार में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ बैठक कर नोटिस फेज (Notice Phase) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि 14 जुलाई 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। जनपद में विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के आधार पर चिन्हित 55,973 मतदाताओं तथा 7,751 अनमैप्ड मतदाताओं सहित कुल 63,727 नोटिस जारी किए जाने हैं। नोटिसों की सुनवाई के लिए जनपद में 38 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें

Annual Fuction

द पॉली किड्स की तुनवला और मोहकमपुर शाखाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

November 2, 2026
village

आईआईटी रुड़की ने टिहरी के ऊंचौन गांव में विकसित किया नया जलस्रोत, पानी की उपलब्धता दोगुनी

November 2, 2026
Protest

मानदेय वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास कूच रोका

November 2, 2026
Traffic

त्योहारी सीजन और वीकेंड पर ट्रैफिक संभालने के लिए देहरादून पुलिस अलर्ट, चौराहों पर मूवेबल फोर्स तैनात

November 2, 2026

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 14 जुलाई को जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार तीनों विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की गई, जिसमें सभी ईआरओ और एईआरओ ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर नोटिस वितरण की कार्रवाई की जा रही है तथा सभी ईआरओ और एईआरओ द्वारा सुनवाई की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दस्तावेज बीएलओ के माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से बूथ या कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।

मस्तू दास ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड के अतिरिक्त आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज भी स्वीकार किए जाएंगे।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गया है तो वह प्रारूप-6 के माध्यम से आवेदन करें। इसी प्रकार मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार के संशोधन के लिए प्रारूप-8 का उपयोग किया जा सकता है।

बैठक के दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने एसआईआर अभियान को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-03-at-17.29.46.mp4

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास 

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के विरोध में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन

Next Post

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सख्त: हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, फेशियल रिकग्निशन से होगी पहचान

Next Post
Rajiv

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सख्त: हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, फेशियल रिकग्निशन से होगी पहचान

Poster

'पहाड़ घूमणा' सिर्फ गीत नहीं, अपनी जड़ों की ओर लौटने की पुकार: डॉ. रेशमा शाह

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Traffic

वीकेंड पर मसूरी-चकराता रूट पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, दून पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लान

5 months ago
Gas

उत्तराखंड में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें

8 months ago
Kotdwar

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व कोटद्वार में सामूहिक योगाभ्यास, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने किया नेतृत्व

5 months ago
Diwakar Bhatt

दिवाकर भट्ट पर लिखी पुस्तक का विमोचन, फिर छेड़ सकते हैं आंदोलन

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • द पॉली किड्स की तुनवला और मोहकमपुर शाखाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
  • आईआईटी रुड़की ने टिहरी के ऊंचौन गांव में विकसित किया नया जलस्रोत, पानी की उपलब्धता दोगुनी
  • मानदेय वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास कूच रोका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Annual Fuction

द पॉली किड्स की तुनवला और मोहकमपुर शाखाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

November 2, 2026
village

आईआईटी रुड़की ने टिहरी के ऊंचौन गांव में विकसित किया नया जलस्रोत, पानी की उपलब्धता दोगुनी

November 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol