
देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट पर लिखी गई पुस्तक “उत्तराखंड राज्य आंदोलन का फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट” का लोकार्पण हुआ। इस पुस्तक के लेखक हैं जगमोहन सिंह बिष्ट, और इसका विमोचन प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रतन नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया।
नेगी जी ने अपने गीतों के माध्यम से जनता से उत्तराखंड की बिगड़ती स्थिति से उबरने के लिए क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दिवाकर भट्ट ने कहा कि राज्य की हालत देखकर उन्हें पीड़ा होती है और अगर ज़रूरत पड़ी तो वे फिर से बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया। संचालन युवा नेता राजेंद्र बिष्ट और देवचंद उत्तराखंडी ने किया। इस अवसर पर कई संगठनों के प्रतिनिधि और विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post