Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वीकेंड पर मसूरी-चकराता रूट पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, दून पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लान

शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार मॉनिटरिंग करेंगी।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 6, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Traffic
1
VIEWS

देहरादून। स्कूलों की छुट्टियों और वीकेंड के दौरान मसूरी एवं चकराता की ओर पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की है। दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए मसूरी एवं चकराता जाने वाले प्रमुख मार्गों को चार सुपर जोन, 10 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार आशारोड़ी, डोईवाला और रायवाला से देहरादून में प्रवेश करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार मॉनिटरिंग करेंगी।

मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए राजपुर रोड, कैंट और किमाड़ी मार्ग पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक रूटों का उपयोग कराया जाएगा ताकि यातायात सुचारु बना रहे और पर्यटकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं चकराता की ओर जाने वाले वाहनों के लिए विकासनगर मार्ग पर भी अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति बनने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

यातायात व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। एसपी सिटी और यातायात पुलिस की टीम पूरे वीकेंड के दौरान प्रमुख मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करेगी।

देहरादून पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। साथ ही जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीकेंड के दौरान मसूरी और चकराता में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Previous Post

श्यामपुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

Next Post

आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Next Post
Morcha

आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Udham singh Nagar

सितारगंज के नया गांव में पीलिया का प्रकोप, 40 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या उड़ानों की पहल, एयरलाइंस पर फैसला निर्भर

5 months ago
Met

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस माह आएंगे उत्तराखंड दौरे पर

4 months ago
Meeting

स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

7 months ago
CM Dhami

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का छात्रों के आंदोलन पर भावपूर्ण संदेश

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol