
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में सहभागिता कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, भजन और शास्त्रीय होली गायन में भाग लेते हुए जनसमूह के साथ उत्सव मनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने अपने बचपन की होली की यादें साझा करते हुए लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही युवाओं से आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें

उन्होंने काशीपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, औद्योगिक हब, सड़क चौड़ीकरण, पेयजल व सीवरेज परियोजनाओं समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि काशीपुर को एक समृद्ध, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने का संकल्प जनसहयोग से अवश्य पूरा होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post