
स्थाई राजधानी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र सिंह आनंद भराड़ी सैंण पहुंचे किंतु उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा दिवालीखाल के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।
रविंद्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस से आगे जाने का आग्रह किया परंतु पुलिस ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि सरकार द्वारा आगे जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है और बिना पास के कोई भी व्यक्ति आगे नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से बिना नियम तोड़े विधानसभा जाना चाह रहे थे परंतु पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक लिया।
रविंद्र ने बताया कि यहां अन्य दलों के भी लोग आए हुए थे उन्हें भी यहां से बलपूर्वक खदेड दिया गया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि भराड़ीसैंण स्थाई राजधानी बने और यहीं से सचिवालय विधानसभा संचालित हो….
उन्होंने कहा कि यदि सरकार यहां से सभी विधानसभा सत्र चलाएगी तो स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा और पहाड़ का विकास होगा उन्होंने कहा लेकिन धामी सरकार पहाड़ विरोधी है और वह नहीं चाहती कि भरारी सैंण स्थाई राजधानी बने उन्होंने कहा यह उत्तराखंड के शहीदों का अपमान है और जो सपने उत्तराखंड के आंदोलनकारी नेताओं ने देखे थे वह पूरे ना हो सके इसका उन्हें खेद भी है।
अंत में उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के शहीदों की आवाज को उठाते रहेंगे और इसी प्रकार आंदोलन करते रहेंगे।
आम आदमी पार्टी नेता, रविंद्र सिंह आनंद
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post