
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड द्वारा 4-5 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार के श्री चित्रगुप्त कूट आश्रम/घाट में “भगवान श्री चित्रगुप्त कथा – द्वितीय वर्ष” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, संस्कृति और कर्तव्य बोध का संदेश फैलाना है।
अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष यह कथा ऋषिकेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और इस वर्ष इसे और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में 4 अक्टूबर को शाम 5 बजे गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान और शाम 7 बजे सांस्कृतिक एवं भजन संध्या शामिल हैं। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कथा का आयोजन होगा।
आयोजक आशा जताते हैं कि देश और विदेश से श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेकर भगवान श्री चित्रगुप्त की कृपा प्राप्त करेंगे और यह धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव समाज और व्यापक जनमानस को जोड़ने का माध्यम बनेगा।
Reported By: Rajesh Sharma













Discussion about this post