
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से शहीद सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद सम्मान यात्रा आज टिहरी और कल लैंसडाउन पहुंचेगी। गौरतलब है कि बीते दिन वीर सपूत रायचन्द असवाल ग्राम बगासू एवं राईफल मैन शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत ग्राम कुमराड़ा के घर आंगन से मिट्टी कलश में भरकर सम्मान के साथ जिला मुख्यालय लायी गयी थी। जिसे आज विधि विधान के साथ लैंसडाउन रवाना किया गया।
विधायक एवं अपर जिलाधिकारी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post