
देहरादून में रीच विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव आज से यानी 4 से 18 अक्टूबर तक डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम, ओएनजीसी, कौलागढ़ रोड में आयोजित होगा। महोत्सव की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन से होगी।
इस बार का 30वाँ संस्करण हिरोशिमा परमाणु बम पीड़ितों की स्मृति को समर्पित है। महोत्सव में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। इसमें श्रीलंका, किर्गिस्तान और बेलारूस के लोक संगीत व नृत्य, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक और उत्तराखंड का लोकनाट्य चक्रव्यूह शामिल है।
हथकरघा-शिल्प स्टॉल, विंटेज कार व बाइक रैली, हेरिटेज क्विज़, फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता और विशेषज्ञों की वार्ताएँ महोत्सव की विशेष आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही देश-विदेश के नामी कलाकारों की शास्त्रीय संगीत, ग़ज़ल और सूफ़ी प्रस्तुतियाँ तथा मुशायरा भी आयोजित होंगे।
रीच द्वारा आयोजित यह महोत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है।
आर के सिंह, संस्थापक सदस्य व महासचिव रिच संस्था देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post