
देहरादून ऋषिकेश के गुलर में देश का पहला ब्रिज-होटल शुरू हो गया है। “बिग ब्रिज होटल” का उद्घाटन उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया।
यह होटल सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चारधाम यात्रा मार्ग के परित्यक्त पुल पर विकसित किया गया है। होटल में आधुनिक आवास, भोजन, स्वच्छ शौचालय, स्नान, पार्किंग और सुरक्षित विश्राम क्षेत्र की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वहीं
सतपाल महाराज ने कहा कि यह पहल पर्यटन को नए आयाम देगी, और सतत और सुरक्षित विकास का उदाहरण बताया। गुलर के बाद स्वातोली बरपाला, देवप्रयाग, नंदप्रयाग और जोशीमठ में भी ऐसे विकास कार्य होंगे।
सतपाल महाराज,पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post