
हिंदी दिवस और हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल शोध संस्थान द्वारा एक होटल के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने चंद्र कुंवर बर्तवाल द्वारा रचित कविताओं का वर्णन किया और अल्प आयु में देश के मशहूर कवियों में शामिल होने पर उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला….
इससे पूर्व मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने माल रोड स्थित हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात एक होटल के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शोध संस्थान द्वारा विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया..
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंद्र कुंवर बर्तवाल ऐसे कवि रहे जिन्होंने कम उम्र में कविताओं के माध्यम से आम आदमी की पीड़ा को महसूस किया।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post