
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को तहसील बड़कोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने जंगलचट्टी, बनास, फूलचट्टी और कृष्णाचट्टी में क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वे ट्रैक्टर में बैठकर बनास से कृष्णाचट्टी तक सड़क मार्ग का भी जायजा लेते रहे।
जिलाधिकारी ने एनएच और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क को युद्धस्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए। बनास में 30 मीटर और कृष्णाचट्टी में करीब 300 मीटर सड़क ध्वस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का कार्य तेज गति से चल रहा है। फूलचट्टी और जंगलचट्टी में भी मलबा हटाने और समतलीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम यात्रा को जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए यात्रा पुनः शुरू करने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। यदि कृष्णाचट्टी तक मार्ग दुरुस्त हो जाता है तो वहां से यात्रियों को पैदल और घोड़े-खच्चरों के माध्यम से धाम तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post