
विकासनगर के जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम उम्मीद जगाता है कि जल्द ही कई सफेदपोश और नेता रूपी दलाल भी जांच के घेरे में आएंगे।
नेगी ने यह भी कहा कि राजपुर थाने में नामजद रिपोर्ट में एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है, जिसे सीबीआई को जल्द पकड़ना चाहिए। उन्होंने मामले में संभावित उच्च स्तरीय नेताओं और माफिया तत्वों की भूमिका की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि उच्च शिक्षित बेरोजगार युवा मेहनत के बावजूद पीछे रह जाते हैं, जबकि सेटिंग के माध्यम से कुछ मनचाही नियुक्तियां हासिल कर लेते हैं। जन संघर्ष मोर्चा ने उम्मीद जताई कि सीबीआई ऐसी नजीर पेश करे कि भविष्य में किसी के हितों के खिलाफ खेल न हो और दलाल दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सकें।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post