देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने समर कुरैशी (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई सैमसंग LED टीवी बरामद कर ली है।
27 नवंबर को पीड़ित आकाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहन के निकुंज कॉलोनी स्थित घर से टीवी और अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने 70 से अधिक CCTV कैमरों की जांच और लगातार सुरागरसी के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के खर्च पूरे करने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post