उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत नगर निगम रुड़की द्वारा योग शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। पतंजलि योग गुरु स्वामी अभिषेक देव ने अपने शिष्यों के साथ नागरिकों को योग का अभ्यास कराते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी और लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
योग शिविर के साथ नगर निगम कार्यालय व शहीद स्मारकों की सफाई कराई गई तथा खुले में फैले कचरे को उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे खुले में गंदगी न फैलाएं और कूड़ा केवल निर्धारित गाड़ियों को ही दें।
इस अवसर पर महापौर अनीता अग्रवाल, नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी, पतंजलि योग गुरु स्वामी अभिषेक देव, भारत स्वाभिमान अध्यक्ष सुरेश त्यागी, नगर निगम अधिकारी व पर्यावरण मित्रों सहित अनेक नागरिकों ने सहभागिता की।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post