
रूड़की में श्री खाटूश्याम वार्षिक महोत्सव का भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गया। उद्घाटन अवसर पर ग्यारह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। अग्रवाल धर्मशाला से गाजे-बाजे और शहनाई के साथ निकाली गई बारात ने नगर भ्रमण के बाद स्टेडियम में प्रवेश किया।
बाबा श्याम की विधिवत आरती और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं के फेरे और कन्यादान की रस्में पूरी की गईं। नगरवासी इस पुण्य कार्य को देखने बड़ी संख्या में मौजूद रहे और समारोह की सराहना की।
मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल ने सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ाते हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 4 दिसंबर को बाबा श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रणय प्रताप सिंह (समाजसेवी)
राहुल बंसल (अध्यक्ष श्री श्याम मित्र मंडल समिति)
सुल्तान यादव (उपाध्यक्ष मंडल)
दूल्हा-दुल्हन
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post