
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) टिहरी गढ़वाल में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निराला ने कहा कि जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक कार्य का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। जनपद उपाध्यक्ष एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल टिहरी राजीव उनियाल ने कहा कि प्रांतीय संगठन के निर्देशों का पालन किया जाएगा और मांगें न माने जाने पर भूख हड़ताल पर जाने को भी मजबूर होना पड़ेगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post