Friday, September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक गूंजेगा गणेश भक्ति का रंग, ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ बनेगी खास आकर्षण

Crime Patrol by Crime Patrol
September 11, 2026
in उत्तराखंड, त्‍योहार, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Mahakaal
1
VIEWS

श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर न्यू स्टार क्लब ऋषिकेश एवं श्री गणपति सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय छठे गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में होने वाले इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्याओं का आयोजन होगा। महोत्सव में ऋषिकेश नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

न्यू स्टार क्लब के संस्थापक के.के. सचदेवा ने बताया कि महोत्सव के दौरान 15 सितंबर को शाम 7 बजे ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के टी-सीरीज फेम नितिन चक्रधारी और उनकी टीम भगवान महाकाल को समर्पित भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। यह कार्यक्रम महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

उन्होंने बताया कि न्यू स्टार क्लब की ओर से ऋषिकेश में समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्लब का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है।

महोत्सव के मुख्य आयोजक आलोक चावला और प्रिंस मनचंदा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह 11 बजे गणपति मूर्ति स्थापना और श्री गणेश वंदना के साथ होगा। इसके बाद पद्म जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 7 बजे दिल्ली के अमरजीत सिंह बिजली द्वारा माता की चौकी आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

CM dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

September 11, 2026
Braided Emotions

पहाड़ की आवाज अब अंग्रेजी में, गणेश जोशी ने सराहा ‘ब्रेडेड इमोशंस’

September 11, 2026
IIT Roorke

शरीर की हरकतों से खुद बिजली बनाएगा स्मार्ट बैंडेज, IIT रुड़की ने विकसित की 3D-MIDAS तकनीक

September 11, 2026
Crime

मोरी से नाबालिग को भगाने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

September 11, 2026

15 सितंबर को अनुष्का अधिष्ठा की ओर से खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं शाम 7 बजे होने वाली ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

16 सितंबर को गणपति जी की आरती और प्रसाद वितरण के बाद सिक्का विहान द्वारा जय गुरु जी सत्संग आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा।

आलोक चावला ने बताया कि महोत्सव में विश्व हिंदू महासंघ का विशेष सहयोग रहेगा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव के आयोजन में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, न्यू स्टार क्लब, जय गुरु जी संगत, श्री खाटू श्याम परिवार, गंगेश्वर घाट 72 सीढ़ी, मां जानकी रसोई और जगन्नाथ आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा।

गणेश महोत्सव को लेकर आयोजकों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आशीर्वाद वाटिका पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना करने और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पहाड़ की आवाज अब अंग्रेजी में, गणेश जोशी ने सराहा ‘ब्रेडेड इमोशंस’

Next Post

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

Next Post
CM dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Ganesh Joshi

लैंसडाउन पहुँचे मंत्री गणेश जोशी, परेड मैदान की मिट्टी माथे पर लगाई

1 year ago
Rishikesh

ऋषिकेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन

8 months ago
vehicle

देहरादून: जिला आपदा प्रबंधन को मिला वाहन

1 year ago
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए पांच दिवसीय रिसर्च कार्यशाला शुरू

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार
  • ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक गूंजेगा गणेश भक्ति का रंग, ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ बनेगी खास आकर्षण
  • पहाड़ की आवाज अब अंग्रेजी में, गणेश जोशी ने सराहा ‘ब्रेडेड इमोशंस’

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM dhami

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

September 11, 2026
Mahakaal

ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक गूंजेगा गणेश भक्ति का रंग, ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ बनेगी खास आकर्षण

September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol