कालाढूंगी वन रेंज क्षेत्र में हल्द्वानी-रामनगर मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप तेंदुए के मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे तेंदुए का शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
प्रथम दृष्टया वन विभाग की ओर से तेंदुए की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सड़क पार करते समय तेंदुआ किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।
सूचना मिलते ही कालाढूंगी वन रेंज अधिकारी समेत वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।
वन विभाग के अनुसार, मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया किसी अंग तस्करी की आशंका सामने नहीं आई है। विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों व अन्य माध्यमों से तेंदुए को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा सकता है।
वन क्षेत्र में तेंदुए की मौत की घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Reported By; Praveen Bhardwaj












Discussion about this post