Friday, September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पीएम मोदी के 25 साल के सफर का देश बनेगा साक्षी, सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

Crime Patrol by Crime Patrol
September 11, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
BJP
1
VIEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता कर अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा रही है। देश इस उपलब्धि का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रम उत्तराखंड में भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मनभूमि’ है और प्रदेश के लोग सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

2047 के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें नागरिक

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश तभी तेजी से विकसित होगा, जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगा। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेशभर में सेवा शिविर लगाए जाएंगे। युवाओं और आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे। सभी जिलों में ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर करीब 12 कार्यक्रम तय किए गए हैं। राज्य में सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। सीएम के मुताबिक यह अभियान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अवसर भी बनेगा।

गंगा तट से बड़े संस्थानों तक जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री ने बताया कि विकसित भारत-2047 के तहत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान का पहला कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ होगा।

उन्होंने कहा कि गंगा तटों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, बड़े बांध, स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी, एम्स सैटेलाइट संस्थान समेत प्रदेश के प्रमुख संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कैबिनेट में तय किया गया है कि मंत्री अपने-अपने विभागों की बैठक कर योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें

Inspection

सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

September 11, 2026
protest

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

September 11, 2026
Congress

भाजपा में बड़ी सेंध का कांग्रेस का दावा, गणेश गोदियाल बोले- जल्द कई बड़े चेहरे थामेंगे कांग्रेस का हाथ

September 11, 2026
Leopard

कालाढूंगी में सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

September 11, 2026

‘मेरे सपनों का भारत’ में होंगी प्रतियोगिताएं

सीएम धामी ने बताया कि अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और कार्यों से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। स्कूलों में चित्र प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और इन कार्यक्रमों में अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा।

इसके बाद ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों में देश की उपलब्धियों और विकास पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

वहीं, ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थी माताओं को सामने लाया जाएगा और उनके अनुभव साझा किए जाएंगे कि सरकारी योजनाओं से उन्हें किस तरह मदद मिली।

युवा देश का भविष्य, मेडिकल छात्रों की मांग पर बढ़ाया स्टाइपेंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा युवा वर्ग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रों की मांग को सरकार ने सुना और एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मदरसों को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार की कार्रवाई किसी को टारगेट करने के लिए नहीं है। सरकार चाहती है कि उत्तराखंड के सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बच्चे देश और राज्य का भविष्य हैं।

सीएम ने कहा कि मदरसों से जुड़े आंकड़ों में होने वाले कथित खेल को रोकना भी सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने भूमि संबंधी फ्रॉड को बड़ी चुनौती बताते हुए अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए सरकार का उद्देश्य योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आमजन को जोड़ते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी का रूप देना है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-11-at-4.44.31-PM.mp4

खजान दास, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

भाजपा में बड़ी सेंध का कांग्रेस का दावा, गणेश गोदियाल बोले- जल्द कई बड़े चेहरे थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Next Post

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

Next Post
protest

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

Inspection

सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Panchayat elections

उत्तरकाशी में पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण, डीएम ने किया निरीक्षण

1 year ago
Piyush

सिविल सेवा और ‘प्रोफेसर’ की नौकरी छोड़ जनसेवा में उतरे पीयूष जोशी, लालकुआं विधानसभा में ‘मिशन 2027’ की सरगर्मी तेज

5 months ago
Uttarkashi

उत्तरकाशी: ज्ञानसू STP फेल, कच्चा सीवेज सीधे गंगा में, नमामि गंगे पर उठे सवाल

9 months ago
SDRF

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता ट्रैकर की तलाश जारी, SDRF को मिला कैमरा

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक
  • पीएम मोदी के 25 साल के सफर का देश बनेगा साक्षी, सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Inspection

सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

September 11, 2026
protest

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol