
खटीमा कोतवाली से करीब 50 मीटर की दूरी पर सितारगंज रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रेत से भरे एक डंपर ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ बुरी तरह कुचल गया।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेत से भरे डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि खटीमा नगर में जाम की स्थिति के चलते अक्सर इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और पूर्व में भी यहां कई हादसे सामने आ चुके हैं।
शहीद, घायल महिला का पति
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post