स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत इंडियन बैंक ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों की सुरक्षा के साथ-साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल और उनके समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना रहा।
शिविर का उद्घाटन इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर बैंक की ओर से सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
बैंक ने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और देखभाल को प्राथमिकता देना संस्थागत जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।
यह पहल स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना के अनुरूप आयोजित की गई। अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सफाई कार्य से जुड़े कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। इसके माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने और स्वच्छ एवं टिकाऊ पर्यावरण के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post