छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने पूरे प्रदेश में हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवाओं ने छात्रसंघ चुनाव में राहुल गांधी की विचारधारा और छात्रों के मुद्दों के प्रति उनके रुख पर भरोसा जताया है।प्रतिमा सिंह ने कहा कि पहाड़ से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की और देहरादून तक कई स्थानों पर एनएसयूआई की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक समेत छात्रों से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी लगातार युवाओं के साथ खड़े रहे हैं और इसी का असर छात्रसंघ चुनाव के परिणामों में दिखाई दिया है।
उन्होंने देहरादून में मतगणना के दौरान पुलिस कार्रवाई और काउंटिंग रूम के दरवाजे बंद किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के छात्र नेता को पुलिस द्वारा घसीटकर बाहर ले जाना मानवाधिकार के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि काउंटिंग रूम में अधिकारियों के पहुंचने के बाद मीडिया और एजेंसियों को बाहर क्यों रखा गया और कुछ मिनटों में परिणाम कैसे बदल गया।
प्रतिमा सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में एनएसयूआई ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो नैरेटिव सेट करे, प्रदेश का युवा 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।
प्रतिमा सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post