
उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की शीर्ष नेतृत्व के साथ आज हाई लेवल मीटिंग रखी गई जिसमें संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रमुख मुद्दे उठाए गए उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह का कहना है संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्षों का चुनाव होना था ऑब्जर्वर सभी कांग्रेस मुख्यालय पर गए अब उन नाम पर चर्चा हो रही है शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहा है उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद उसका फायदा पार्टी को होगा साथ ही उन्होंनेे कहा कि 2027 की पार्टी की क्या तैयारियां रहने वाली है उन सभी विषयों पर आज एक बड़ी बैठक उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ है और इन सभी विषयों पर शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं से चर्चा करेगा।
डा. प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Abhinav Naik













Discussion about this post