अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के द्वारा आज हरिद्वार के चित्रकूट मंदिर में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासभा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ ही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने महासभा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को जोड़ने में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है और अपेक्षा की जाती है कि आने वाले समय में भी यह अपने उद्देश्यों को इसी तरह पूरा करेगा।
वहीं महासभा के उत्तर प्रदेश से अध्यक्ष ने अध्यक्ष उत्तराखंड संजय श्रीवास्तव का धन्यवाद देते हुए कहा कि महासभा की यह बैठक आने वाले समय में महासभा का मार्ग और अधिक मजबूती के साथ प्रशस्त करेगी। साथ ही संगठन के उद्देश्य को दोहराते हुए कहा कि लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखना ही संगठन का मूल उद्देश्य है।
सुबोध कांत सहाय, महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व केंद्रीय मंत्री
डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उतर प्रदेश
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post