
पौड़ी: बीती देर शाम को अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में अंधेरा होने के कारण अस्पताल स्टाफ को मोबाइल की रोशनी में मरीजों को देखना पड़ा। वहीं मामले मरीजों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे तीमारदारों ने अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए तो कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा ने ऐसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही करार दिया। इस दौरान लोगों का कहना था कि जब उन्होंने अस्पताल स्टाफ से वार्ता की तो पता चला कि जनरेटर में डीजल का ना होना तथा जनरेटर का लोड ना लेना बताया गया।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा की जिला मुख्यालय में जब व्यवस्थाओं का ऐसा हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का क्या हाल होगा यह आंकलन लगाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा ने इसे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताया। और जिला अस्पताल में जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। हालांकि विद्युत आपूर्ति फिर से बाद में सुचारू हो गई थी।
ऋत्विक असवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
नरेंद्र, तीमारदार
अद्वैत बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post